हेरोइन तस्कर छट्टू को सश्रम कारावास की सजा

Published at :04 Apr 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
हेरोइन तस्कर छट्टू को सश्रम कारावास की सजा

आरा : जिले के कुख्यात हेरोइन तस्कर को सोमवार को कोर्ट से सजा तय की गयी. कुख्यात हेरोइन तस्कर छट्ठु पासवान को हेरोइन रखने के मामले में कोर्ट के द्वारा सजा सुनायी गयी है. तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने हेरोइन रखने के एक मामले में सोमवार को आरोपित छट्ठु पासवान को […]

विज्ञापन

आरा : जिले के कुख्यात हेरोइन तस्कर को सोमवार को कोर्ट से सजा तय की गयी. कुख्यात हेरोइन तस्कर छट्ठु पासवान को हेरोइन रखने के मामले में कोर्ट के द्वारा सजा सुनायी गयी है. तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने हेरोइन रखने के एक मामले में सोमवार को आरोपित छट्ठु पासवान को सश्रम कारावास व 20 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनायी. अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह ने बहस की थी. उन्होंने बताया कि नगर थानांतर्गत गांगी पुल के समीप गुप्त सूचना पर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने छट्ठु पासवान के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की थी.

सुनवाई के बाद तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एनडीपीएस के तहत दोषी पाते हुए उक्त आरोपित को ढाई वर्ष के सश्रम कारावास व 20 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई. बता दे कि कुख्यात हेरोइन तस्कर छट्ठु पासवान गांगी इलाके से हेरोइन के कारोबार का संचालन करता था. फिलहाल वह जेल में है. पुलिस ने कई बार गांगी के इलाके से छापेमारी कर हेरोइन भी बरामद की है. अभी हाल ही में गांगी से आने के क्रम में नाला रोड के समीप हेरोइन के साथ पटना जिले के विक्रम- पाली की महिला को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन