जिला कल्याण पदाधिकारी का छात्रों ने किया घेराव

Published at :31 Mar 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
जिला कल्याण पदाधिकारी का छात्रों ने किया घेराव

छात्रावास की बदहाली पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था कल्याण विभाग का कार्यालय छात्रों की अधिकारी से हुई बकझक आरा : छात्रावास की बदहाली पर भड़के छात्रों ने गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी का घेराव किया और प्रदर्शन किया. आइसा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जिला कल्याण पदाधिकारी […]

विज्ञापन

छात्रावास की बदहाली पर भड़के छात्रों ने किया प्रदर्शन

पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था कल्याण विभाग का कार्यालय
छात्रों की अधिकारी से हुई बकझक
आरा : छात्रावास की बदहाली पर भड़के छात्रों ने गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी का घेराव किया और प्रदर्शन किया. आइसा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जिला कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने कार्यालय को बंद करा कर काम-काज भी ठप करा दिया. अधिकारियों व कर्मियों के साथ छात्र नेताओं की हल्की बकझक भी हुई. विरोध प्रदर्शन के कारण कल्याण विभाग का परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. इससे पहले छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने मार्च निकाला. जिला कल्याण विभाग पहुंचकर छात्रों ने प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी का घेराव किया.
इसके बाद घेराव सभा में तब्दील हो गया. सभा का संचालन आइसा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व वीर कुंवर सिंह विवि के संयोजक संदीप कुमार ने किया. जिलाध्यक्ष सबीर ने कहा कि आज आरा सहित पूरे बिहार के आवासीय विद्यालयों एवं कल्याण छात्रावासों की स्थिति बदहाल है.
नीतीश-लालू की सरकार इन समस्याओं पर मौन है. आइसा जिला उपाध्यक्ष राजू राम ने कहा कि आरा के सभी छात्रावासों के छात्र प्रधान को लगभग चार महीनों से छात्रावास की साफ-सफाई, न्यूज पेपर आदि की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है.डॉ अांबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्र प्रधान पप्पू कुमार
राम ने कहा कि आरा के सभी अांबेडकर छात्रावासों की स्थिति दयनीय है. यहां मूलभूत
सुविधाओं का घोर अभाव है.
छात्रवृत्ति राशि की कटौती का भी उठा मामला : इनौस के राज्य अध्यक्ष मनोज मंजिल ने कहा कि बिहार सरकार दलित
छात्र-छात्राओं को शिक्षा व रोजगार से वंचित करना चाहती है.
छात्रवृत्ति की राशि में कटौती कर दी गयी है. विद्यालयों में पौष्टिक भोजन नहीं मिलता है. मौके पर महिला कल्याण छात्रावास की
छात्र प्रधान सुनीता कुमारी, चांदी
लॉज के छात्र प्रधान दीपक
कुमार, कल्याण छात्रावास के
सीनियर छात्र पाठक जी, शशि जी, आइसा नेता रंजन, संजय
साजन, महिला छात्रावास की
छात्रा पूजा, कृति कुमारी, चंदा
कुमारी, काजल कुमारी, रंजन
कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन