युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. खंडहर से बरामद किया गया शव आरा : जिले के धोबहां ओपी थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव में हत्या कर एक युवक का शव पेड़ से लटका दिया गया. पुलिस ने शव को शुकुलपुरा गांव के बाहर स्थित खंडहर से बरामद किया. खंडहर में लगे पेड़ पर शव लटक रहा था. मृतक के शरीर […]
विज्ञापन
वारदात. खंडहर से बरामद किया गया शव
आरा : जिले के धोबहां ओपी थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव में हत्या कर एक युवक का शव पेड़ से लटका दिया गया. पुलिस ने शव को शुकुलपुरा गांव के बाहर स्थित खंडहर से बरामद किया. खंडहर में लगे पेड़ पर शव लटक रहा था. मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के भी निशान हैं. शव की शिनाख्त संजय विंद के रूप में हुई. उक्त युवक बसमनपुर का निवासी बताया जाता है़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग जुट गये. काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गांव के लोग बधार की ओर निकले तो खंडहर में पेड़ पर लटक रहा शव दिखा. इसके बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. स्थानीय लोगों से पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए पूछताछ की तो पता चला कि उक्त युवक बसमनपुर का निवासी संजय विंद है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन देव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










