गंगा नदी में नहाने गयी महिला की डूबने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

शव को ढूंढ़ने में जुटी पुलिस आरा : जिले के धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के मनी राय के टोला गांव में गंगा नदी में नहाने गयी एक महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को ढूंढ़ने में जुट गयी. इस दौरान गोताखोरों की एक टीम बुलायी […]
विज्ञापन
शव को ढूंढ़ने में जुटी पुलिस
आरा : जिले के धोबहा ओपी थाना क्षेत्र के मनी राय के टोला गांव में गंगा नदी में नहाने गयी एक महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को ढूंढ़ने में जुट गयी. इस दौरान गोताखोरों की एक टीम बुलायी गयी और महाजाल लगवा कर शव को ढूंढा गया, पर देर शाम तक शव नहीं मिल पाया था. इस घटना को लेकर परिजनों ने घंटों बवाल मचाते रहे. जानकारी के अनुसार मृतका आरती देवी बतायी जाती है, जो मनी राय के टोला गांव निवासी रघुवर सिंह की पत्नी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को आरती देवी दो-तीन महिलाओं के साथ गंगा नदी में नहाने गयी थी.
उसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गयी और मौत हो गयी. साथ में गयी महिलाओं द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गयी, तब जाकर परिजन इसकी सूचना थाने को दी. इसके बाद धोबहा ओपी थाना ने शव को ढूंढ़ने का प्रयास शुरू किया. इस संबंध में धोबहा थानाप्रभारी सचिनदेव ने बताया कि महाजाल लगा कर शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










