इलाज कराने आयी महिला दो बच्चों को छोड़ भागी

आरा : सदर अस्पताल में 25 मार्च को इलाज कराने आयी मानसिक रूप से विक्षिप्त सरैया की एक महिला मंगलवार को अपने दो बच्चों को अस्पताल में छोड़ कर गायब हो गयी. इस घटना के बाद बच्चे अनाथ होकर इधर- उधर भटकने लगे. तभी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की नजर उन बच्चों पर पड़ी, तब […]
आरा : सदर अस्पताल में 25 मार्च को इलाज कराने आयी मानसिक रूप से विक्षिप्त सरैया की एक महिला मंगलवार को अपने दो बच्चों को अस्पताल में छोड़ कर गायब हो गयी. इस घटना के बाद बच्चे अनाथ होकर इधर- उधर भटकने लगे. तभी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की नजर उन बच्चों पर पड़ी, तब जाकर इसकी सूचना अस्पताल उपाधीक्षक सतीश कुमार सिन्हा को दी गयी. मौके पर पहुंचे उपाधीक्षक ने उक्त बच्चे को उसके पिता सरैंया निवासी अनिल साह को सौंप दिया गया. पत्नी के सदर अस्पताल से गायब होने के बाद उसका पति अनिल साह ने काफी खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं चला. जब सदर अस्पताल आया, तो अस्पताल प्रशासन ने दोनों बच्चों को उसके हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










