56 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

Published at :27 Mar 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
56 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

सुविधा . पूर्वी गुमटी पर पुल के निर्माण की रखी गयी आधारशिला निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ सांसद ने किया मंथन पुल के बन जाने से जाम से लोगों को मुक्ति मिल जायेगी आरा : पूर्वी गुमटी के समीप ओवरब्रिज निर्माण कार्य की आधारशिला रविवार को रख दी गयी. पूर्वी गुमटी पर […]

विज्ञापन

सुविधा . पूर्वी गुमटी पर पुल के निर्माण की रखी गयी आधारशिला

निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों के साथ सांसद ने किया मंथन
पुल के बन जाने से जाम से लोगों को मुक्ति मिल जायेगी
आरा : पूर्वी गुमटी के समीप ओवरब्रिज निर्माण कार्य की आधारशिला रविवार को रख दी गयी. पूर्वी गुमटी पर ओवरब्रिज के निर्माण का श्रीगणेश कर दिया गया. इसका जायजा लेने के लिए आरा के सांसद आरके सिंह पहुंचे हुए थे. उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे कंपनी के लोगों से बातचीत कर कार्य के बारे में व निर्माण में आ रही अड़चनों की जानकारी ली. 56 करोड़ की लागत से इस रेलवे पुल का निर्माण किया जा रहा है.
पुल निर्माण कार्य का टेंडर दयाल कंसट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. सांसद के जायजा लेने के दौरान कंपनी के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. इस रेलवे पुल के बन जाने से रेलवे गुमटी पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जायेगी.
दो वर्ष पूर्व आरके सिंह के द्वारा रेलवे गुमटी के ऊपर पुल निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण व राशि आवंटित करा दी गयी थी. पूर्वी गुमटी के समीप जमीन अधिग्रहण को लेकर कुछ अड़चनें आयी थीं. इधर जायजा लेने के बाद सांसद ने बताया कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. निर्माण कंपनी को तेज गति से कार्य कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बन जाने से जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी. सांसद ने बताया कि बहुत जल्द रिंग रोड का सपना भी पूरा होगा.
दो बार शिलान्यास की तिथि में हो चुकी है स्थगित : पूर्वी गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के शिलान्यास की तिथि दो बार स्थगित हो चुकी है. दो बार शिलान्यास का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. हालांकि आठ अप्रैल को एक बार फिर से शिलान्यास की तिथि निर्धारित की गयी है, जिसमें औपचारिकता पूरी की जायेगी.
पुल निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे सांसद
स्टेशन पर बनेगा चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म
निरीक्षण करने के दौरान सांसद ने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जायेगा. चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म बनेगा. इस संबंध में जल्द ही रेल मंत्रालय की ओर से कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी. साथ ही आरा रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पीट भी बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आरा रेलवे स्टेशन पर लोगों को कई और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिसके लिए रेल मंत्री से वार्ता हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन