जेल में दो कुख्यातों में भिड़ंत, जम कर मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

बंदियों में मारपीट के कारण जेल में मची रही अफरातफरी जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों के खिलाफ की कार्रवाई आरा : मंडल कारा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब दो कुख्यात आपस में भिड़ गये. मामूली विवाद में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में जम कर मारपीट हुई. इसको […]
विज्ञापन
बंदियों में मारपीट के कारण जेल में मची रही अफरातफरी
जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों के खिलाफ की कार्रवाई
आरा : मंडल कारा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जब दो कुख्यात आपस में भिड़ गये. मामूली विवाद में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में जम कर मारपीट हुई. इसको लेकर जेल में काफी देर तक हो- हल्ला मचा रहा. हालांकि जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बंदियों को अलग- अलग सेल में डाल दिया.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलाउर के रहनेवाले कुख्यात बुटन चौधरी और तरारी इलाके का रहनेवाला अमित पासवान मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच पहले बक-झक हुई और इसके बाद मारपीट होने लगी. दोनों तरफ से लात- घुसे चलने लगे और हो-हल्ला मच गया. देखते- देखते दोनों ओर से बंदी भी गोलबंद होने लगे. इसी बीच जेल अधीक्षक को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए दोनों बंदियों को कड़ी चेतावनी दी गयी. पुलिस के सख्त कदम उठाये जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी. हालांकि मारपीट की घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










