आर्थिक व मानसिक शोषण से बचने के लिए एकजुट हों आशा

आरा : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आशा ने अपना 10 वां स्थापना दिवस मनाया. आशा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आशा ने जहां अपनी मांगों को मजबूती के साथ उठाया. वहीं, एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. मौके पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गयी, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों की […]
आरा : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आशा ने अपना 10 वां स्थापना दिवस मनाया. आशा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आशा ने जहां अपनी मांगों को मजबूती के साथ उठाया. वहीं, एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. मौके पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गयी, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों की जो समस्याएं हैं, वह और ही बढ़ती जा रही है. तीन माह से अधिक दिन हो गये, लेकिन अभी तक हम लोगों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. अब तो होली का त्योहार भी नजदीक आ गया है. बच्चे होली कैसे मनायेंगे, यह काफी गंभीर समस्या बन गयी है. वक्ताओं ने कहा कि गृह भ्रमण के तहत सदर अस्पताल में जमा करने वाले फॉर्म नहीं लिये जा रहे हैं. अगर फॉर्म जमा ही नहीं होंगे, तो हमलोगों का मानदेय का भुगतान भी नहीं होगा.
वक्ताओं ने कहा कि एक साल पूर्व अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम के दौरान चार आशा के विरुद्ध नवादा थाने में झूठे मुकदमे दर्ज कराये गये थे, लेकिन आज तक सुलह नहीं किया गया. जब हम लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो डराया-धमकाया जाता है. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमलोग एकता बनाकर नहीं रहेंगे, तब तक आशा का आर्थिक, मानसिक, शारीरिक शोषण बंद नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










