पुलिस छावनी में तब्दील रहा दौलतपुर

Published at :07 Feb 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील रहा दौलतपुर

आरा : दौलतपुर गांव में दो पक्षों के विवाद को देखते हुए सोमवार को भी पुलिस तैनात रही. मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा भी लिया. गांव में पूरे दिन पुलिस की तैनाती रही. पुलिस अधिकारियों ने मारपीट करने वाले आरोपित का नाम लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने भी […]

विज्ञापन

आरा : दौलतपुर गांव में दो पक्षों के विवाद को देखते हुए सोमवार को भी पुलिस तैनात रही. मुफस्सिल थाने के इंस्पेक्टर ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा भी लिया. गांव में पूरे दिन पुलिस की तैनाती रही. पुलिस अधिकारियों ने मारपीट करने वाले आरोपित का नाम लोगों से पूछा, लेकिन किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला. गांव में दो पक्षों के तनाव के बाद से ही पुलिस की तैनाती की गयी है. शांति समिति की बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच रविवार को सुलह हुई थी.

हालांकि अंदर-अंदर तनाव अब भी कायम है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा गांव की निगरानी की जा रही है. पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारी भी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं. बता दें कि चार दिन पहले गांव के एक पक्ष के लोगों ने हरे कृष्ण नामक युवक की पिटाई कर दी थी. विसर्जन से लौटने के क्रम में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके बाद भी मन नहीं भरा, तो दोबारा मारपीट करने की योजना बनायी जा रही थी.

दूसरे पक्ष को भी इसकी जानकारी हुई, तो दोनों पक्ष की ओर से विवाद गहराने लगा. इसी बीच कुछ पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से एसडीओ और डीएसपी सहित कई अधिकारी दल-बल के साथ रविवार को दौलतपुर गांव पहुंच गये और विवाद पाटने का प्रयास करने लगे. इसके बाद मुफस्सिल थाने में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें गांव के वार्ड नंबर 9 व 10 में शांति बहाली के लिए कमेटी गठित की गयी. सोमवार को पुलिस की निगरानी गांव में होती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन