बैंड पार्टी के सदस्य को मारी गोली, रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2017 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

शादी समारोह से बाजा बजा कर घर लौट रहा था बैंड पार्टी का सदस्य पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के समीप शनिवार की देर रात बैंड पार्टी के सदस्य को अपराधियों ने गोली मार दी. चिंताजनक हालत में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत अभी चिंताजनक बतायी जा रही […]
विज्ञापन
शादी समारोह से बाजा बजा कर घर लौट रहा था बैंड पार्टी का सदस्य
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के समीप शनिवार की देर रात बैंड पार्टी के सदस्य को अपराधियों ने गोली मार दी. चिंताजनक हालत में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत अभी चिंताजनक बतायी जा रही है. शनिवार की देर रात शादी समारोह से बाजा बजा कर बैंड पार्टी का सदस्य अपने घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने वारदात को
अंजाम दिया. गोली लगने से घायल बैंड पार्टी का सदस्य बसेया निवासी मो हबीब मियां का पुत्र नजीर हुसैन बताया जा रहा है. जख्मी को देर रात पीरो अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आरा रेफर कर दिया और फिर सदर अस्पताल से चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.
गफलत में लगी बैंड पार्टी के सदस्य को गोली : जानकारी के अनुसार नजीर हुसैन शनिवार की देर रात बम्हवार गांव में आये एक बरात में बैड बाजा बजाने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था़ इसी दौरान जमुआंव मिडिल स्कूल के समीप किसी ने उसे गोली मार दी गयी. इस मामले में हो रही चर्चा के अनुसार बताया जाता है कि जमुआंव गांव निवासी विनोद रवानी की पत्नी रेणु देवी द्वारा गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए करीब एक वर्ष पूर्व महिला थाना, आरा में एक केस दर्ज कराया गया था़ इधर उक्त मामले में नामजद लोगों द्वारा मुकदमा वापस लेने के लिए विनोद रवानी और उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था और इससे इनकार करने पर मारपीट भी की गयी थी. इस मामले में एक बार फिर विनोद राम की पत्नी ने पीरो थाने में चार लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ मारपीट के इस मामले में नामजद मधुरेंद्र राय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद शनिवार की रात नामजद लोग व उनके सहयोगी विनोद रवानी और उनके परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे थे़ इसी क्रम में उनके द्वारा चलायी गयी गोली उस रास्ते से गुजर रहे नाजिर हुसैन को लग गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










