फंड को ले मुखिया संघ ने किया विरोध

Published at :06 Feb 2017 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
फंड को ले मुखिया संघ ने किया विरोध

आरा : जिला मुखिया संघ की बैठक महाराजा हाता में मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया के अधिकारों में राज्य सरकार द्वारा की गयी कटौती पर रोष व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि नीतीश कुमार पंचायतों पर जबरन अपने विचार लाद रही है. सात निश्चय योजना में […]

विज्ञापन

आरा : जिला मुखिया संघ की बैठक महाराजा हाता में मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया के अधिकारों में राज्य सरकार द्वारा की गयी कटौती पर रोष व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि नीतीश कुमार पंचायतों पर जबरन अपने विचार लाद रही है. सात निश्चय योजना में 80 प्रतिशत की राशि वार्ड सदस्यों को हस्तनांतरित करने का आदेश उचित नहीं है.

वहीं जिला सचिव राजेश्वर पासवान ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों को कठपुतली बना कर इस्तेमाल करना चाहती है. मुखिया उपेंद्र सिंह ने कहा कि राशि केंद्र सरकार दे रही है और छल से प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है. जिले के मुखिया मुख्यमंत्री को अपनी शक्ति का एहसास करायेंगे. वहीं त्रिलोकी साह ने कहा कि मुखिया संघ मुख्यमंत्री के अहंकार को तोड़ देगा.
नीतीश कुमार सभी मुखिया द्वारा किये गये चुनावी वादे को पूरा होने देना नहीं चाह रही है. इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद यादव, फागू सिंह, कामता यादव, सुरेंद्र यादव, मुकेश प्रसाद, दुलारचंद राम, उमेश पासवान, रामजी यादव, मुराद हुसैन, जुबेर खान, गुड्डु प्रसाद, उमेश राय, विजेंद्र राय, दिलीप कुमार पासवान, पूनम देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन