नेवी में कार्यरत आरा के जवान की मुंबई में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

घर में पसरा मातम, पूरा परिवार मुंबई के लिए हो गया रवाना जैन कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी का पुत्र था मृत जवान आरा : इंडियन नेवी में कार्यरत आरा के जवान की मुंबई में मौत हो गयी. ड्यूटी पर तैनात नेवी के जवान की समुद्र में डूबने से मौत हुई है. नेवी के जवान की […]
विज्ञापन
घर में पसरा मातम, पूरा परिवार मुंबई के लिए हो गया रवाना
जैन कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी का पुत्र था मृत जवान
आरा : इंडियन नेवी में कार्यरत आरा के जवान की मुंबई में मौत हो गयी. ड्यूटी पर तैनात नेवी के जवान की समुद्र में डूबने से मौत हुई है. नेवी के जवान की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया और परिवार के लोग मुंबई के लिए रवाना हो गये. मृतक जैन कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी जयराम सिंह का पुत्र है, जो अपने पूरे परिवार के साथ ज्वाला फ्लैट में रहता है.
बताया जा रहा है कि जयराम सिंह का पुत्र सुजीत कुमार इंडियन नेवी में नौकरी करता था. वह मुंबई में पोस्टेड थे. शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान निरीक्षण करने के क्रम में सुजीत का पैर फिसला और वह पानी में गिर गया, जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर में मातम पसर गया. नेवी के अधिकारियों ने फोन पर जब जयराम सिंह को घटना की जानकारी दी तो उनको काठ मार गया. पूरा परिवार सदमे में आ गया और रोने पिटने की आवाजे गूंजने लगी. घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में उसके घर पर पहुंच गये थे.
वर्ष 2016 में हुई थी शादी, टूट गया बुलबुल का सपना : सुजीत की शादी वर्ष 2016 में बाढ़ की रहनेवाली बुलबुल के साथ हुआ था. सुजीत की मौत से बुलबुल की सारे सपने टूट गये. मृतक सुजीत को एक आठ माह का बेटा भी है. पति की मौत से बुलबुल काफी मर्माहत है और घटना की जानकारी मिलने पर वह बेहोश हो जा रही है. वैसे मृतक सुजीत का पूरा परिवार मुंबई पहुंच गया है और रविवार को शव आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










