बड़हरा के थानेदार को एसपी ने किया सस्पेंड

Published at :01 Feb 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
बड़हरा के थानेदार को एसपी ने किया सस्पेंड

आरा : शराब की बिक्री को लेकर बड़हरा के थानेदार की कुरसी चली गयी. पुलिस कप्तान छत्रनील सिंह ने बड़हरा के थानेदार जनमेजय राय को निलंबित कर दिया है. साथ ही सिरिसिया के चौकीदार पर भी गाज गिरी है. गौरतलब हो कि सोमवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान बड़हरा इलाके में शराब का […]

विज्ञापन

आरा : शराब की बिक्री को लेकर बड़हरा के थानेदार की कुरसी चली गयी. पुलिस कप्तान छत्रनील सिंह ने बड़हरा के थानेदार जनमेजय राय को निलंबित कर दिया है. साथ ही सिरिसिया के चौकीदार पर भी गाज गिरी है. गौरतलब हो कि सोमवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान बड़हरा इलाके में शराब का धंधा जोरों पर होने की चर्चा हुई थी. इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़हरा के थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का सख्त निर्देश पुलिस कप्तान को दिया था.

मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में पुलिस कप्तान द्वारा थानेदार को निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधी में थानेदार जनमेजय राय पुलिस लाइन में ड्यूटी देंगे. बड़हरा थाना में अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गयी है. शराब के मामले में बड़हरा थानेदार पर कार्रवाई के बाद अन्य थानेदारों में भी हड़कंप मच गया है. सभी थानेदारों को शराब के धंधेबाजों को पकड़ने की सख्त हिदायत दी गयी है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बड़हरा क्षेत्र में लगातार शराब की बरामदगी हो रही थी.

यूपी से शराब बड़हरा इलाके में लाया जा रहा था. कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी, इसके बावजूद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन