मां सरस्वती की अाराधना आज

आरा : बुधवार को सरस्वती पूजा के लिए जिले भर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा के साथ महावीरी झंडा जुलूस का भी आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर प्रशासन द्वारा भी सतर्कता बरती जा रही है और जगह-जगह पुलिस के जवान व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. सरस्वती पूजा को लेकर बाजारों […]
आरा : बुधवार को सरस्वती पूजा के लिए जिले भर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूजा के साथ महावीरी झंडा जुलूस का भी आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर प्रशासन द्वारा भी सतर्कता बरती जा रही है और जगह-जगह पुलिस के जवान व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. सरस्वती पूजा को लेकर बाजारों में भी चहलपहल रही. मूर्ति और पंडाल को अंतिम रूप दे दिया गया. मंगलवार को बच्चे और युवाओं की टोली मां की प्रतिमा को ठेला पर लेकर जयकारा लगाते हुए जा रहे थे.
बाजारों में प्रसाद और सजावट की दुकानें सजी हुई थी, जहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी. विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान, चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में पूजा समिति का गठन किया गया है. इस साल अन्य साल की अपेक्षा प्रतिमाओं की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना जतायी जा रही है. सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन भी विधि -व्यवस्था को लेकर चौकस है. विधि- व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के सदस्यों के लिए लाइसेंस भी उन लोगों को दिया गया, जिन्होंने आवेदन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










