नशाखोरी पर रोक लगे तो विकसित होगा देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

शराबबंदी से लोगों की जीवन शैली ही बदल गयी : सीएम आरा/बक्सर : शराबबंदी कानून ने बिहार में इतिहास रच दिया. इससे लोगों की जीवनशैली बदल गयी है. मेरा दावा है कि अगर पूरे देश में नशाखोरी पर रोक लग जाये, तो भारत अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश […]
विज्ञापन
शराबबंदी से लोगों की जीवन शैली ही बदल गयी : सीएम
आरा/बक्सर : शराबबंदी कानून ने बिहार में इतिहास रच दिया. इससे लोगों की जीवनशैली बदल गयी है. मेरा दावा है कि अगर पूरे देश में नशाखोरी पर रोक लग जाये, तो भारत अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा हो जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के सखुआ गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं. मुख्यमंत्री सखुआ गांव में निश्चय यात्रा के नौवें चरण के क्रम में योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे थे. उन्होंने निश्चय योजना के तहत कराये गये कार्यों का जायजा लेने के बाद कहा कि अगले चार साल में हर घर में नल का पानी पहुंच जायेगा. बिजली का कनेक्शन और शौचालय
नशाखोरी पर रोक
की व्यवस्था करना सरकार का निर्णय नहीं, बल्कि निश्चय है. बगैर किसी का नाम लिये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शांति से काम करनेवाले हैं. जमीन के
आदमी हैं और जमीन पर ही रहना चाहते हैं. न्याय के साथ विकास हमारी सरकार का लक्ष्य है. कुछ लोग ऐसे हैं, जो खूब हवाबाजी करते हैं और धरातल पर कुछ भी दिखायी नहीं देता है, लेकिन जनता सब जानती है. बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि सूबे के मुखिया विकास के लिए 18 घंटे काम करते हैं. विकास के प्रति वो पूर्णरूप से संकल्पित हैं. राजपुर विधायक सह अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए सात निश्चय योजना की शुरुआत किये हैं. जल्द ही इसका असर सूबे में दिखने लगा है. इसके पहले ओडीएफ घोषित हुए वार्ड नंबर सात में पहुंच कर वहां के स्थितियों का जायजा लिया और ग्रामीणों का हालचाल जाना. नीतीश ने घरों में प्रवेश कर भोजपुरी भाषा में सात निश्चय योजना का हालचाल जाना.
बक्सर में खुलेंगे पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज
बक्सर पहुंचे सीएम ने कहा कि 17 मार्च को बक्सर का स्थापना दिवस है. स्थापना दिवस के पहले अगर बक्सर जिला खुले में शौच से मुक्त हो जाता है, तो मैं एक बार फिर विश्वामित्र की धरती पर आऊंगा और यहां के लोगों का अभिवादन करूंगा. उन्होंने जिले में पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की भी बात कही.
बक्सर के राजपुर गांव के वार्ड नंबर 7 में एक महिला का अिभवादन स्वीकारते सीएम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










