मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

Published at :21 Jan 2017 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

आरा : मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान तीन मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया गया. छिनतई कर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देनेवाले तीन लोगों को नाटीकीय अंदाज में पकड़ा गया. लगभग 20 दिन पूर्व गिरफ्तार हुए मोबाइल चोर गिरोह के पांच सदस्यों […]

विज्ञापन

आरा : मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान तीन मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया गया. छिनतई कर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देनेवाले तीन लोगों को नाटीकीय अंदाज में पकड़ा गया. लगभग 20 दिन पूर्व गिरफ्तार हुए मोबाइल चोर गिरोह के पांच सदस्यों की निशानदेही पर डीआइयू टीम के द्वारा गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तार मोबाइल चोरों में नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड का रहनेवाला शैलेश कुमार,

आनंद नगर का रहनेवाला छोटू कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप रहनेवाला गब्बर यादव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार डीआइयू की टीम पूर्व में गिरफ्तार मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों से मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तार मोबाइल चोरों के फिराक में लग गयी. तीनों के मोबाइल को पुलिस ने ट्रेस करना शुरू किया. इसके बाद तीनों पुलिस की पकड़ में आ गये. गिरफ्तार मोबाइल चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है. डीआइयू की टीम ने गिरफ्तार एक मोबाइल चोर से संपर्क किया और चोरी का मोबाइल खरीदने का सौदा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन