दो दर्जन दलितों के घर जल कर हुए राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्षु टोला गांव में अगलगी की हुई घटना घटना में आठ परिवार हुए बेघर, प्रशासन द्वारा दी गयी राहत शाहपुर : दो दर्जन दलितों का घर जल कर राख हो गया. इसमें तीन मवेशी भी झुलस कर मर गये. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्षु टोला गांव में हुई. बताया जा […]
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्षु टोला गांव में अगलगी की हुई घटना
घटना में आठ परिवार हुए बेघर, प्रशासन द्वारा दी गयी राहत
शाहपुर : दो दर्जन दलितों का घर जल कर राख हो गया. इसमें तीन मवेशी भी झुलस कर मर गये. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के लक्षु टोला गांव में हुई. बताया जा रहा है कि प्रखंड के गंगा नदी के तटवर्ती इलाके लाक्षुटोला पंचायत के लाक्षुटोला गांव में मंगलवार की देर रात के समय अचानक आग लग गयी. दो दर्जन दलितों का झोपड़ीनुमा मकान जल कर राख में तब्दील हो गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने एक के बाद एक पूरे इलाके में बसे सभी घरों को चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश तो की गयी, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. अगलगी के दौरान तीन बकरियां भी जल कर मर गयीं.
घटना के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया था. रात का समय होने के कारण लोगों को जुटने में भी समय लग गया. लोग इधर-उधर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची और गरीब परिवारों के बीच राहत राशि का वितरण किया गया.
आठ परिवारों को दिये गये 9800 रुपये : अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन ने अगलगी से प्रभावित परिवार के लोगों से बात कर क्षति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अगलगी में 13 परिवारों का घर जल गया है. पूरी तरह से जले 8 परिवारों को 9800 रुपये प्रत्येक परिवार तथा 5 लोगों को जिनकी सिर्फ झोपड़ी जली थी. उन्हें 6000 प्रत्येक परिवार की दर से राहत दिया गया. वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर राय ने तुरंत इंदिरा आवास बनवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










