पूर्व विधायक आशा देवी के पति सुरेंद्र सिंह को पूर्व में मिल चुका था नोटिस

आरा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार शिवगंज में निगम की जमीन पर रखे गये जेनेरेटर को हटाने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया. जेनरेटर हटवाने गये निगम के अफसर और भाजपा नेता के समर्थकों के बीच हाथापाई तक हो गयी. दोनों तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया. इसको […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार शिवगंज में निगम की जमीन पर रखे गये जेनेरेटर को हटाने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया. जेनरेटर हटवाने गये निगम के अफसर और भाजपा नेता के समर्थकों के बीच हाथापाई तक हो गयी. दोनों तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया. इसको लेकर काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. विरोध का आलम यह रहा कि अंत में निगम प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा. जानकारी के अनुसार,
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी के पति सुरेंद्र सिंह के शिवगंज स्थित मार्केट का जेनेरेटर शिवगंज चौक पर सदर अस्पताल से सटे रैन बसेरा के समीप रखा हुआ था. निगम प्रशासन द्वारा इसको लेकर भाजपा नेता को नोटिस दिया गया था. जेनेरेटर नहीं हटाये जाने पर निगम ने बुधवार को इसके लिए कार्रवाई प्रारंभ की. दल-बल और बुलडोजर के साथ निगम प्रशासन वहां पहुंच गया और जेनेरेटर को हटाया जाने लगा. सड़क के किनारे निगम के जमीन में जेनेरेटर रखने के लिए निर्माण कराये गये चबूतरे को तोड़ा जाने लगा और बुलडोजर से जेनेरेटर हटाया जाने लगा. यह सब देख भाजपा नेता और
उनके समर्थक वहां जुट गये. समर्थकों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया. निगम के सीटी मैनेजर जब कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए, तो समर्थक हाथापाई करने पर उतर गये. काफी देर तक हंगामा भी बरपा. हालांकि निगम प्रशासन द्वारा जेनेरेटर को थोड़ा सा इधर-उधर कर दिया गया है. शिवगंज में इस घटना के बाद काफी लोगों की भीड़ जुटी रही और आवागमन भी प्रभावित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










