गोली मारकर दामोदरपुर बाजार मालिक की हत्या

Published at :28 Oct 2016 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
गोली मारकर दामोदरपुर बाजार मालिक की हत्या

आरा : शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर बाजार पर बाजार मालिक की शुक्रवार की शाम अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. दो बाइकों पर सवार छह की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सिर में गोली लगते ही बाजार मालिक राजेंद्र राय की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर […]

विज्ञापन

आरा : शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर बाजार पर बाजार मालिक की शुक्रवार की शाम अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. दो बाइकों पर सवार छह की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सिर में गोली लगते ही बाजार मालिक राजेंद्र राय की मौत हो गयी.

घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने लगे, तो ग्रामीण व बाजार पर खड़े लोग उग्र हो गये और पीछा करना शुरू कर दिया. अन्य अपराधी तो भाग गये, लेकिन एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. घटना शुक्रवार की शाम छह बजे की है. पुलिस ने पकड़े गये अपराधी की जम कर पिटाई की. सूत्रों का कहना है कि पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है तथा वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

इधर, मृतक राजेंद्र राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी थी. पकड़े गये अपराधी से पूछताछ के बाद अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी करने की तैयारी कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन