भोजपुर में खौफनाक वरदात: चोरी का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, बेटी की साहस ने बचाई मां की जान

Author Ragini Sharma|Edited by Ragini Shamra
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: भोजपुर के बिहिया में देर रात चोरी के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के बिहिया नगर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. देर रात चोरी करने के लिए एक घर में चोर घुस गए.चोरी के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. धारदार हथियार से किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना बिहिया थाना क्षेत्र के वार्ड-14 की है.

महिला की पहचान और हालत गंभीर

घायल महिला की पहचान आशीष कुमार वर्मा की 25 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है. हमले के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया. जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाजुक है. इलाज़ के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

चोरी के दौरान जागने पर किया हमला

परिजनों के अनुसार, घर के अधिकांश सदस्य बाहर गए हुए थे. इसी दौरान देर रात दो से तीन की संख्या में चोर घर में घुस गए. जिसके बाद महिला के कमरे में चोरी करने लगे. सामान की आवाज से महिला की नींद खुल गई. जिसके बाद जैसे ही महिला ने चोरों का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश करने लगी. एक बदमाश ने उस पर हमला कर दिया.

बेटी के शोर से खुली घटना की पोल

हमले के दौरान महिला की छोटी बेटी किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी. शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए. महिला और बेटी की चीख़ सुनकर घर के दूसरे सदस्य मौके पर पहुंच गए. इस दौरान एक चोर को पकड़ लिया गया. जबकि बाकी फरार होने में सफल रहे.

परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

हमले के बाद महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था. परिजनों ने किसी तरह प्राथमिक उपचार करने के लिए उस तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति

इलाज कर रहे डॉक्टर विकास ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं. शरीर से काफी खून बहने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है. लेकिन अभी खतरा टला नहीं है. डॉक्टर ने बताया की ऑपरेशन के बाद लगातार उन्हें निगरानी में रखा गया है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहाँ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जबकि फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आरा से आशुतोष पाण्डेय रिपोर्ट

Also Read: मानसून से पहले ही बदलते मौसम ने वैशाली में नगर परिषद की व्यवस्था की खोली पोल

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन