पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता

Published at :23 Feb 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराना प्राथमिकता

आरा़ : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव, धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक हुई. बैठक में इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित डाटा इंट्री, बैंकों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बैंक एकाउंट खोलने में तेजी लाने, निर्वाचक सूची का विशेष […]

विज्ञापन
आरा़ : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव, धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक हुई. बैठक में इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित डाटा इंट्री, बैंकों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित लाभुकों के बैंक एकाउंट खोलने में तेजी लाने, निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य, आइटीआइ निर्माण के लिए भूमि की खोज करने सहित अन्य विषयों की भी समीक्षा की गयी.
जिलाधिकारी ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को निदेश दिया कि वे अपने प्रखंड अंतर्गत शामिल मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा नामांकन प्रक्रिया की समस्त तैयारियों से पूरी तरह वाकिफ हो लें. उन्होने स्पष्ट रूप से निदेश दिया कि स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराना प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी. नामांकन से लेकर मतगणना तक के कार्य को त्रुटिरहित तथा सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने चल रहे निर्वाचक सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर गत दिन आयोजित विशेष शिविर में कुछ बीएलओ द्वारा कार्य की अनदेखी करने तथा उपस्थित नहीं होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन प्राप्त कर दोषी बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत डाटा डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को धीमी प्रगति को तेज करने का निदेश दिया.
उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 40 प्रतिशत डाटा प्रविष्टि का कार्य हुआ है, कोइलवर, संदेश, सहार, गडहनी प्रखंडों द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक डाटा इंट्री की गयी है. उन्होंने निदेश दिया कि डाटा इंट्री का संधारण पंचायत वाइज करें. सभी वरीय पदाधिकारियों को सभी पंचायत सचिव, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक को इस कार्य में लगाकर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया गया.
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पीरो को आइटीआइके लिए 3 एकड़ जमीन शहरी क्षेत्र में चयन करने का निदेश दिया. उन्होंने बताया कि आरा शहर में एक महिला तथा एक पुरुष आइटीआइ के लिए जगह उपलब्ध हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन