जगदीशपुर में रहा छह घंटे तक चक्का जाम

Published at :20 Feb 2016 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
जगदीशपुर में रहा छह घंटे तक चक्का जाम

जगदीशपुर : बिहार में तेजी से बढ़ते हत्या लूट बलात्कार, अपहरण सहित अन्य घटनाओं को लेकर जन अधिकार पार्टी के द्वारा बिहार बंद के दौरान जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव के समीप पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 को जाम कर यातायात ठप कर […]

विज्ञापन
जगदीशपुर : बिहार में तेजी से बढ़ते हत्या लूट बलात्कार, अपहरण सहित अन्य घटनाओं को लेकर जन अधिकार पार्टी के द्वारा बिहार बंद के दौरान जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के दुल्हिनगंज गांव के समीप पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग एनएच 30 को जाम कर यातायात ठप कर दिया़ इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारे भी लगाये़ कार्यकर्ताओं ने अहले सुबह से ही मुख्य पथ को जाम कर दिया़
लगभग 11:30 बजे पुलिस प्रशासन की पहल पर जाम हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सकी. छह घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी़ इस मौके पर राहुल पाठक, धन्नू साह, अनीश कुमार, लल्लू कुमार, दिनेश कुशवाहा सहित काफी संख्या में पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन