जनता दरबार में 80 मामलों पर सुनवाई

Published at :19 Feb 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 80 मामलों पर सुनवाई

संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि मामले छाये रहे आरा : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. आज के जनता दरबार […]

विज्ञापन

संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश

भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि मामले छाये रहे
आरा : जिलाधिकारी डॉ बिरेंद्र प्रसार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, महिला प्रताड़ना संबंधी शिकायतों की प्रमुखता रही. मंजू देवी एवं अन्य, प्राथमिक विद्यालय, भरहथा टोला ने जनता दरबार में बताया कि तीन माह से शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहे हैं,
जिससे पढ़ाई कार्य बाधित है. इस पर डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कमलेश सिंह, कुरमुरी, प्रखंड-तरारी द्वारा बताया गया कि गांव के मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्ठी की राशि नहीं दी जा रही है, जबकि पंचायत में आवंटन उपलब्ध है. जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो को त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा. राम सागर राय, भलुआवा, प्रखंड-चरपोखरी ने बताया कि रीतेश कुमार के नाम पर एलपीसी बना है,
जो किसान नहीं है तथा आरा में रहकर पढ़ाई करता है. वहीं जनता दरबार में पैक्स अध्यक्ष पर धान अधिप्राप्ति में अनियमितता करने का आरोप आवेदक ने लगाया है. जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, डीसीएलआर, पीरो को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है. रंजन कुमार सिंह, बम्हवार,ने बताया कि 2003 से 2006 तक प्रा. लोक शिक्षक के रूप में कार्य किया है. प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2008 में पंचायत शिक्षक के लिए आवेदन किया था, परंतु आवेदक का शिक्षक नियोजन नहीं किया गया. जबकि इससे कम अंक वाले का हो गया.
इस पर डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा. रमेशचंद्र राकेश, बरनाव, प्रखंड-जगदीशपुर द्वारा बताया गया कि बरनाव पंचायत के मुख्यिा द्वारा मनरेगा अंतर्गत फर्जी तरीके से वनपोषक का नाम लिखकर गलत राशि निकाल ली गयी़ साथ ही उच्च विद्यालय बरनाव के प्रांगण एवं चबूतरा के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप मुखिया पर लगाया गया है.
जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता, उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी आरा, जगदीशपुर, पीरो, डीसीएलआर,आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सिविल सर्जन, निदेशक, डीआरडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, मनरेगा, क्षेत्र विकास अभियंत्रण संगठन/ पीएचइडी के अभियंतागण, डीपीओ, स्थापना/सर्व शिक्षा अभियान, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला हेल्पलाइन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन