यूपी पुलिस ने किरकिरी गांव में की कुर्की-जब्ती

Published at :19 Feb 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने किरकिरी गांव में की कुर्की-जब्ती

आरा : संदेश. यूपी पुलिस ने गुरुवार को भोजपुर पुलिस की मदद से अजिमाबाद थाना क्षेत्र के 14 लोगों की मौत के जिम्मेवार के घर की कुर्की जब्ती की. कुर्की जब्ती के दौरान यूपी पुलिस को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए अजिमाबाद थाने की पुलिस मौजूद थी. इस संबंध में यूपी […]

विज्ञापन

आरा : संदेश. यूपी पुलिस ने गुरुवार को भोजपुर पुलिस की मदद से अजिमाबाद थाना क्षेत्र के 14 लोगों की मौत के जिम्मेवार के घर की कुर्की जब्ती की. कुर्की जब्ती के दौरान यूपी पुलिस को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए अजिमाबाद थाने की पुलिस मौजूद थी. इस संबंध में यूपी पुलिस ने बताया की 2014 में यूपी के सोनभद्र जिले के मोबरा थाना क्षेत्र में विस्फोट हुआ था.जिसमें 14 लोगों की जान चली गयी थी.

इस मामले में किरकिरी गांव निवासी पवन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.घटना के बाद से ही पवन फरार चल रहा था.जिसको लेकर सोनभद्र कोर्ट में कुर्की जब्ती करने का आवेदन दिया गया था.आवेदन के आलोक में गुरुवार को यूपी की पुलिस ने कुर्की जब्ती की. इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई थी. कुर्की की कार्रवाई के बाद सभी सामानों की सूची बनायी गयी.

छोटी सी लापरवाही के कारण 14 लोगों की चली गयी थी जान
पवन यादव पहाड़ में विस्फोट करने के लिए समानों को पहाड़ में ले जाकर रखता था.जिसके बाद विस्फोट की जाती थी . विस्फोट के बाद जो सामान बचता था उसे वह घर में रख देता था. इसी दौरान उसके घर में विस्फोट हुई और एक साथ 14 लोग असमय काल के गाल में समा गये. घटना के बाद से ही पवन फरार चल रहा था . जिसके घर की यूपी पुलिस ने कुर्की- जब्ती की .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन