स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

नोखा में हुआ हादसा,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा आरा : सासाराम के नोखा में बाइक और स्कॉर्पियों के बीच हुई सीधी टक्कर में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी.युवक अपने एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नोखा गया हुआ था इसी दौरान यह […]
विज्ञापन
नोखा में हुआ हादसा,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
आरा : सासाराम के नोखा में बाइक और स्कॉर्पियों के बीच हुई सीधी टक्कर में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी.युवक अपने एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नोखा गया हुआ था इसी दौरान यह हादसा हुआ. इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सब कैसे हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कुसुम्हा गांव निवासी अशोक चौधरी का पुत्र हरेराम चौधरी समारोह में भाग लेने गया था जहां किसी काम को लेकर दो लोग बाइक से जा रहे थे
कि विपरीत दिशा से आ रहीं स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें हरेराम चौधरी की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के घर से लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.इधर आरा-सासाराम मुख्य पथ पर डेम्हां गांव के समीप यात्रियों से भरी जीप का एक-एक गुल्ला टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें दर्जन भर सवार यात्री घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद सबको छोड़ दिया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










