विरोध में राजग का आक्रोश मार्च राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Published at :17 Feb 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में राजग का आक्रोश मार्च राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

आक्रोश मार्च रमना मैदान से निकल कृषि भवन के समीप पहुंच सभा में तब्दील आरा : भाजपा नेता की हत्या और बिहार में गिर रही कानून व्यवस्था के विरोध में एनडीए के नेताओं ने मंगलवार को पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकाला.भोजपुर में भी राजग गंठबंधन के नेताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के […]

विज्ञापन

आक्रोश मार्च रमना मैदान से निकल कृषि भवन के समीप पहुंच सभा में तब्दील

आरा : भाजपा नेता की हत्या और बिहार में गिर रही कानून व्यवस्था के विरोध में एनडीए के नेताओं ने मंगलवार को पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकाला.भोजपुर में भी राजग गंठबंधन के नेताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ,अगिआंव के पूर्व विधायक शिवेश कुमार,संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर,बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी सहित गंठबंधन के कई नेता शामिल थे.
आक्रोश मार्च रमना मैदान से निकाला गया जो कचहरी रोड,टाउन थाना,गोपाली चौक ,जेल रोड ,सदर अस्पताल रोड ,बड़ी मठियां करमन टोला ,नवादा होते हुए कृषि भवन के समीप पहुंच सभा में तब्दील हो गया .सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में एक-एक कर एनडीए नेताओं की हत्या की जा रही है. फिर से जंगल राज कायम हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के मान सम्मान पर जब भी आंच आयेगी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगें .वहीं शिवेश कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है.
अपराध के कारण लोगों का विश्वास सरकार से उठ गया है.संदेश के पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ गया है. सरकार के विधायक रेप जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं, फिर भी नीतीश कुमार कह रहे हैं कि राज्य में कहीं भी अपराध नहीं हो रहा है.वहीं बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है. उन्हें जनता की तनिक भी चिंता नहीं है. इस मौके पर धिरेंद्र सिंह ,राजेंद्र तिवारी ,सुरेंद्र प्रजापति , रमेश कुमार सिन्हा ,लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह , श्री कुमार सिंह ,कुंदन सिंह , संजीव चौरसिया , उपेंद्र सिंह , आशा कुशवाहा ,कुसुम देवी , सावित्री देवी ,सीडी शर्मा , सूर्यनाथ सिंह ,कौशल विद्यार्थी, विजय सिंह ,महेश सिंह ,महेश पासवान , कामेश्वर दत पाण्डेय , रविंद्र राय , राजकुमार कुशवाहा ,अखिलानंद ओझा , रंगबहादुर यादव , पवन कुमार सिंह , मनीष , प्रभात , रोहित , नरेंद्र सिंह ,पुष्कर, सुशील मिश्रा जीतु चौरसिया, अमीत पांडेय , पोखराज पासवान , उमेश पटेल , मुन्ना कुशवाहा , प्रकाश सिंह संजय गुप्ता , कमल किशोर पाठक , बम पासवान ,प्रेमचंद्र यादव , बनारसी प्रसाद आजाद, वसीम कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन