दुकान में लगायी आग, नौ दुकानें जलीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : नगर थाना क्षेत्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने नौ दुकानों में आग लगा दी, जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची ,जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने […]
विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने नौ दुकानों में आग लगा दी, जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची ,जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के साथ ही इलाके की बिजली काट दी गयी. इस घटना के बाद दुकानदारों के बयान नगर थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
आगजनी की घटना के बाद दुकानदार के साथ स्थानीय लोग मंगलवार को आक्रोशित हो उठे और मुआवजे की मांग करते हुए चौक के समीप बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला सदर एसडीपीओ संजय कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष एस के साही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
इस दौरान गुस्साये लोगों ने पुलिस के साथ भी कहा सुनी की. काफी समझाने -बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात शीशमहल के समीप असामाजिक तत्वों ने रौजा मोहल्ला अनवर तथा करमन टोला निवासी गुड्डु की दुकान में आग लगा दी. देखते ही देखते आग की चपेट में आकर सात और लोगों की दुकान जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस आगलगी की घटना के जांच में जुट गयी है.
इन दुकानदारों की जली दुकान:
आगजनी की इस घटना में अनवर की टोकरी की दुकान, गुड्डु की टोकरी की दुकान, नसीम,जाहिद इकबाल, मारुफ के रेडिमेड कपड़ा की दुकान, महफुज की बैग दुकान,कमरु और असरफ का ठेला तथा सलीम के चप्पल की दुकान जलकर खाक हो गयी.
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग : आगजनी की घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए दुकानदार सड़क पर उतर आये.
चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया. लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जिससे यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में एसडीओ के समझाने के बाद जाम हटा. जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हुई
बार-बार लग रही आग साजिश की तरफ कर रही इशारा : शीशमहल चौक पर यह आगजनी की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी तीन बार इन की दुकानों में आग लगने की घटना घट चुकी है. बार – बार लग रहीं आग किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं.इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. चर्चा की माने तो लोगों का कहना है कि बैंक का कुछ दुकानों पर लोन भी है जिसके तहत इस तरह का कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










