आठ सूत्री मांगों को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन

Published at :17 Feb 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर ऐपवा का प्रदर्शन

महिला हिंसा व पूर्ण शराबबंदी की मांग की जगदीशपुर : अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया़ प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने महिला हिंसा पर रोक लगाओ, प्रत्येक पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने व महिला डॉक्टर […]

विज्ञापन

महिला हिंसा व पूर्ण शराबबंदी की मांग की

जगदीशपुर : अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया़ प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं ने महिला हिंसा पर रोक लगाओ, प्रत्येक पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने व महिला डॉक्टर को पदस्थापित करने, पूर्ण शराब बंदी लागू करने, कन्या विवाह योजना के तहत कन्याओं को राशि शीघ्र वितरित करने, प्रत्येक पंचायत में महिलाओं के नाम पर शौचालय निर्माण करने, विद्यालय में खाना बनाने वाले रसोइये को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.
इस मौके पर एपवा जिला सचिव इंदू सिंह, लीलावती ठाकुर, राज कुमारी देवी, मीना देवी, रीता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन