हरेंद्र सिंह भेजा गया जेल

Published at :15 Feb 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
हरेंद्र सिंह भेजा गया जेल

आरा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या में गिरफ्तार हरेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह को पूछताछ करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद आइजी और डीआइजी तथा एसपी ने घंटों पूछताछ की. पूछताछ में हरेंद्र सिंह ने हत्याकांड से जुड़ी कई बातें बतायी […]

विज्ञापन

आरा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या में गिरफ्तार हरेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह को पूछताछ करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद आइजी और डीआइजी तथा एसपी ने घंटों पूछताछ की. पूछताछ में हरेंद्र सिंह ने हत्याकांड से जुड़ी कई बातें बतायी हैं, जिसके आधार पर पुलिस और एसटीएफ आगे की कर्रवाई में जुट गयी है. वहीं हरेश का टावर लोकेशन यूपी में मिलने के बाद एक टीम को गिरफ्तारी को लेकर यूपी भेजा गया है]

जहां भोजपुर पुलिस एसटीएफ और यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बलिया जिले के कई जगहों पर छापेमारी की. इस मामले में पूछताछ के लिए जल्द ही हरेंद्र को रिमांड पर ले सकती है. हत्या के बाद से इलाके में तनाव है. इसे देखते हुए शाहपुर से लेकर ओझवलिया तक पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि फरार चल रहे नामजदों के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर टीम यूपी में छापेमारी कर रहीं है. इसके लिए यूपी पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है.एसपी ने कहा कि टीम लगी हुई है जल्द ही सभी नामजद पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

एसपी कर रहे टीम का नेतृत्व : नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर भोजपुर एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व खुद एसपी कर रहे हैं. एसपी के नेतृत्व में दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गयी.
कुर्की को ले पुलिस ने कोर्ट में दिया आवेदन
विशेश्वर ओझा की हत्या में शामिल नामजदों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दे दिया है. कोर्ट से आदेश मिलते ही फरार चल रहे आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.इस संबंध में एसपी ने बताया कि आदेश मिलने के साथ ही 48 घंटे के अंदर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर दी जायेगी.इसके साथ ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हरेश समेत नामजद लोगों के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की. पुलिस सभी की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन