जांच के लिए भेजे गये बरामद पिलेट

Published at :15 Feb 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के लिए भेजे गये बरामद पिलेट

आरा : भाजपा नेता की हत्या में तीन तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था.घटना स्थल और विशेश्वर ओझा के शरीर से निकाले गये पिलेट की जांच करने के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है, ताकि यह पता चल सके कि घटना में कौन-कौन से हथियार का प्रयोग किया गया है.बता दें […]

विज्ञापन

आरा : भाजपा नेता की हत्या में तीन तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था.घटना स्थल और विशेश्वर ओझा के शरीर से निकाले गये पिलेट की जांच करने के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है, ताकि यह पता चल सके कि घटना में कौन-कौन से हथियार का प्रयोग किया गया है.बता दें कि उनकी हत्या में स्टेनगन,कारबाइन तथा पिस्टल का भी प्रयोग किया गया था.

आज आयेंगे रामविलास पासवान : लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज भाजपा नेता विशेश्वर ओझा के परिजन से मिलने ओझवलिया जायेगें.जहां परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बंधायेंगे .केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना मिलने के साथ ही जिला प्रशासन ने सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है. सोमवार को भी कई नेता और रिश्तेदार भाजपा नेता के गांव पहुंचे.जहां मृतक नेता के परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया. पूरे दिन लोगों के आने जाने का तांता लगा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन