सरस्वती पूजा की तैयारी पूरी, आज होगी मां की पूजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

चरपोखरी : प्रखंड के विभिन्न गांवों व कस्बों में विद्या कि देवी, वीणा पुस्तकधारणी मां सरस्वती की पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है. पूजा को लेकर भक्तों की ओर से पूजा पंडाल और रोशनी के बेहतर इंतजाम के साथ-साथ अच्छी और आकर्षक प्रतिमाओं को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पूजा […]
विज्ञापन
चरपोखरी : प्रखंड के विभिन्न गांवों व कस्बों में विद्या कि देवी, वीणा पुस्तकधारणी मां सरस्वती की पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है. पूजा को लेकर भक्तों की ओर से पूजा पंडाल और रोशनी के बेहतर इंतजाम के साथ-साथ अच्छी और आकर्षक प्रतिमाओं को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पूजा स्थल पर भक्ति गीतों के बजाए जाने से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया है.
विभिन्न गांवों मुहल्ले के साथ-साथ शैक्षिक संस्थानों में भी पूजा का आयोजन किया गया है, जहां वैदिक मंत्रों के साथ मां शारदे की पूजा की जायेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में पढ़नेवाले छोटे-छोटे छात्र पूजा को लेकर काफी उत्साहित हैं. पूजा-अर्चना करने को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी गयी. प्रखंड के चरपोखरी, गड़हनी, नगरी, मनैनी बजार पर पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए किराना दुकानों पर भीड़ रहर. वहीं, दूसरी तरफ महाबीरी जुलूस व झंडा पूजा के लिए भी तैयारी की जा रही है.
इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक सुरक्षा बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर जवानों की तैनाती की जायेगी और गस्ती दल भी चलाया जायेगा. मेले व पूजा स्थलों पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने पूरा इंतजाम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










