21 लाख की ठगी का मामला दर्ज

Published at :13 Feb 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
21 लाख की ठगी का मामला दर्ज

आरा : जमीन लेने के लिए अगर किसी को पैसा देते हैं, तो सचेत हो जाइये.जमीन लेने के पहले और उसकी पूरी तरह से जांच कर लें कि जमीन की वास्तविक स्थिति क्या है. इसके बाद ही पैसे का लेन-देन करें.ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जमीन देने के नाम पर एक व्यक्ति […]

विज्ञापन
आरा : जमीन लेने के लिए अगर किसी को पैसा देते हैं, तो सचेत हो जाइये.जमीन लेने के पहले और उसकी पूरी तरह से जांच कर लें कि जमीन की वास्तविक स्थिति क्या है. इसके बाद ही पैसे का लेन-देन करें.ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां जमीन देने के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख की ठगी कर ली गयी औरपैसा लेने के बाद सभी नामजद फरार हो गये.
इसे लेकर बबुरा निवासी चंद्रभूषण सिंह उर्फ बबलु सिंह ने परिवारवाद दायर की है. दायर परिवार वाद में चंद्रभूषण सिंह ने लिखा है कि रामजी साह से 55 लाख रुपये में बबुरा स्थित आटा मिल और जमीन का दाम तय किया था.जमीन की कीमत तय होने के बाद अभियोगी ने रामजी साह और उनके बेटे मनोज साह के खाते में आरटीजीएस के द्वारा 21 लाख रुपये डाले गये.
पैसा डालने के बाद अभियोगी ने जमीन रजिस्ट्री की बात कही, तो तीन फरवरी को डेट निधार्रित हुआ.इसके एक दिन पहले रामजी सिंह अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर फरार हो गये.इसके बाद हार थक कर चंद्रभूषण सिंह ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया. पुलिस मामले की जांच करते हुए नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन