रेल कर्मचारियों ने किया हड़ताल को ले मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में सभी केंद्रीय कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम हड़ताल करने का फैसला लिये हैं. यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने […]
विज्ञापन
आरा : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के नेतृत्व में सभी केंद्रीय कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम हड़ताल करने का फैसला लिये हैं. यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने दी.
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम हड़ताल को लेकर आज शुक्रवार को रेल कर्मचारियों ने हडताल मतदान किया. उन्होंने बताया कि अगले कार्यक्रम के तहत अब 11 मार्च को रेलवे मंत्रालय को हड़ताल नोटिस दी जायेगी़ इसके बाद 11 अप्रैल को अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम हड़ताल पर चले जायेंगे़
श्री पांडेय ने बताया कि यह हड़ताल सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने के लिए सरकार को 26 सूत्री मांग पत्र दी गयी है, जिसमें न्यूनतम वेतन 18000 से 26000 करने, पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि करने, नयी पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि कई मांगें शामिल हैं.
इस हड़ताल में सभी केंद्रीय कर्मचारी भी शामिल होंगे़ आज के हड़ताल मतदान कार्यक्रम में सचिव नीरज कुमार सिंह, आरके सिंह, मनजी यादव, अशोक मिश्रा, दिलीप सिन्हा, सुंदर कुमार, शुद्ध राम सहित दर्जनों रेलकर्मी शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










