अबतक खरीदा गया 12 हजार एमटी धान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिले में धान अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश का असर अब दिखने लगा है़ सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप जिले में पैक्सों द्वारा धान की खरीद किसानों से की जा रही है़ धान अधिप्राप्ति के बाद पैक्स द्वारा किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे […]
विज्ञापन
आरा : जिले में धान अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश का असर अब दिखने लगा है़ सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप जिले में पैक्सों द्वारा धान की खरीद किसानों से की जा रही है़
धान अधिप्राप्ति के बाद पैक्स द्वारा किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे के अंदर राशि का भुगतान भी आरटीजीएस के माध्यम से किया जा रहा है़ जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 11 फरवरी तक जिले में चिह्नित पैक्स द्वारा 12 हजार मीटरिक टन धान की खरीद की गयी है़
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर गठित धान अधिप्राप्ति के मॉनिटरिंग सेल द्वारा किसानों से धान खरीद सुनिश्चित कराने को लेकर प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है़ वहीं, किसानों से धान खरीद को लेकर प्राप्त होनेवाले एसएमएस पर भी कार्रवाई की जा रही है, ताकि पैक्स सीधे किसानों से धान खरीद कर सके़ वहीं, किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे के अंदर धान अधिप्राप्ति की न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है़
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि अगर कोई पैक्स किसानों से धान खरीद में आनाकानी कर रहे हैं, तो वे सीधे अपनी शिकायत अपर समाहर्ता के मोबाइल नंबर-9473191233 तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी के मोबाइल नंबर-9835675874 पर एसएमएस के माध्यम से दर्ज कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










