बरामद सिलिंडर बम का मास्टर माइंड गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

कथराई और नुरपुर में बरामद बम के बाद आया था जितेंद्र का नाम एमसीसी का एरिया कामांडर है जितेंद्र टाइगर आरा : भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई और संदेश के नुरपुर में सिलेंडर बम की बरामदगी के बाद पहली बार एमसीसी के एरिया कमांडर नक्सली जितेंद्र टाइगर का नाम आया था.सिलेंडर बम बनाकर […]
विज्ञापन
कथराई और नुरपुर में बरामद बम के बाद आया था जितेंद्र का नाम
एमसीसी का एरिया कामांडर है जितेंद्र टाइगर
आरा : भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई और संदेश के नुरपुर में सिलेंडर बम की बरामदगी के बाद पहली बार एमसीसी के एरिया कमांडर नक्सली जितेंद्र टाइगर का नाम आया था.सिलेंडर बम बनाकर भोजपुर में बड़े धमाके करने की फिराक में था.भोजपुर पुलिस की सक्रियता से समय रहते इसे बरामद कर लिया गया था. इसके बाद भोजपुर पुलिस भी अभियान एएसपी मो साजीद के नेतृत्व में उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी.बुधवार को झारखंड के सिमडेगा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.इस मामले में पूछताछ करने के लिए भोजपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी या पूछताछ के लिए सिमडेगा भी जा सकती है.
गिरफ्तार नक्सली मूल रूप से औरंगाबाद के ओबरा थाने का रहने वाला है,और आये दिन भोजपुर के दक्षिण इलाके में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया था.कई मामलों में उसकी गिरफ्तारी काफी अहम है.भोजपुर में दो-दो जगहों से हुई सिलेंडर बम की बरामदगी से एक बात तो साफ हो गया था कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










