थानेदारों को लगी फटकार

आरा : मासिक अपराध गोष्ठी बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित की गयी़ मासिक गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने पूर्व में दिये गये टास्क को पूरा नहीं करने वाले थानेदारों को फटकार लगायी़ उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराध पर अंकुश लगी रह़े इसके लिए नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों […]
आरा : मासिक अपराध गोष्ठी बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित की गयी़ मासिक गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने पूर्व में दिये गये टास्क को पूरा नहीं करने वाले थानेदारों को फटकार लगायी़ उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराध पर अंकुश लगी रह़े इसके लिए नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलायें. अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया़
वहीं थाना क्षेत्र में घटित होने वाली अापराधिक घटनाओं की सूचना वरीय अधिकारियों को तुरंत देने की बात कही, ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो सके़ एसपी ने थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने का मामला अगर सामने आता है, तो वैसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
अपराध गोष्ठी में मुख्यालय डीएसपी जेपी कर्ण, सदर एसडीपीओ संजय कुमार, पीरो एसडीपीओ जेपी राय, जगदीशपुर एसडीपीओ द्वारिका पाल, नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही, नवादा थाना अध्यक्ष विनय कुमार राय, मुफसिल थाना अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी सहित सभी सर्किलों के इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










