बच्चों को दी गयी कृमिनाशक दवा

Published at :11 Feb 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को दी गयी कृमिनाशक दवा

कोइलवर/चांदी/पीरो : समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता जायसवाल ने प्रखंड के कायमनगर स्थित केंद्र संख्या 71 पर पहुंच कर केंद्र के बच्चों व 1 से 19 वर्ष उम्र के गैर पंजीकृत व स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को […]

विज्ञापन

कोइलवर/चांदी/पीरो : समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता जायसवाल ने प्रखंड के कायमनगर स्थित केंद्र संख्या 71 पर पहुंच कर केंद्र के बच्चों व 1 से 19 वर्ष उम्र के गैर पंजीकृत व स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को अलवेंडाजोल की खुराक खिलायी़ इस मौके पर पदाधिकारी ने बताया कि कृमि संक्रमण से कुपोषण व खून की कमी होती है,

जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है और संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आ सकती है़ इसके बचाव के लिए नाखून काट कर रखें. हमेशा साफ पानी पीयें, खाने को ढंक कर रखें, फल व सब्जियों को साफ पानी से धोकर इस्तेमाल करें. वहीं अपने घर के आस-पास साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें, खुले में शौच ना जाएं, खाना खाने व शौच से आने के बाद हाथ साबुन से जरूर धोएं. उन्होंने उपस्थित लाभर्थियों को कहा कि कृमि नियंत्रण की दवा अवश्य खाएं. साथ ही गर्भवती व तेज बुखार होने पर नहीं खाने की सलाह दी गयी़ वहीं जो लोग छूट गये हैं वो 15 तारीख को अवश्य दवा ले़ं इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख शशिकांत त्रिपाठी, पर्यवेक्षिका बृजबाला, भरतमुनि प्रसाद समेत कई ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे़ वहीं प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भी कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया़ प्रखंड के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय पचैना बाजार पर प्रधानाध्यापक अनवर अहमद, रामबली भारती ने बच्चों को कृमि निवारक खुराक दी. मौके पर राजाराम प्रियदर्शी, पंचायत मुखिया समेत अभिभावक मौजूद थे़

पीरो संवाददाता के अनुसार, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों को कृमिनाशक अलवेंडाजोल की खुराक दी गयी़ इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया़ बीइओ नूतन सिन्हा ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कृमिनाशक दवा की खुराक बच्चों को देने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है़
इसके आलोक में पीरो के बालक मध्य विद्यालय, पुष्पा उच्च विद्यालय समेत नगर व ग्रामीण इलाके के स्कूलों में बुधवार को बच्चों को कृमिनाशक अलवेंडाजोल की गोली खिलायी गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन