हथियार के साथ युवक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : स्थानीय थाना पुलिस ने डिजनीलैंड मेला परिसर में से देशी कटटा के साथ एक युवक को गिरफतार किया़ मिली जानकारी के अनुसार महिला महाविद्यालय के समीप डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है़ इस दौरान गिरफतार युवक मुहम्मद साहब के साथ मेला देखने के दरमियान एक युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद जगदीशपुर वार्डनंबर […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : स्थानीय थाना पुलिस ने डिजनीलैंड मेला परिसर में से देशी कटटा के साथ एक युवक को गिरफतार किया़ मिली जानकारी के अनुसार महिला महाविद्यालय के समीप डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है़ इस दौरान गिरफतार युवक मुहम्मद साहब के साथ मेला देखने के दरमियान एक युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद जगदीशपुर वार्डनंबर 17 निवासी मुहम्मद नईम के पुत्र मुहम्मद साहब ने मेले में ही युवक पर कटटा तान दिया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गयी़
स्थानीय लोगों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया़ वहीं जगदीशपुर एसडीपीओ द्वारिका पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ फिलहाल गिरफतार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










