किसानों ने धान के साथ किया प्रदर्शन

Published at :06 Feb 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों ने धान के साथ किया प्रदर्शन

सहार : भाकपा माले के अनिश्चितकालिन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के तहत तीन साल के बकाया मजदूरी, बटाइदारों के धान खरीद की समस्या सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आरा अरवल मुख्य मार्ग को सहार बस पड़ाव एवं सहार ब्लॉक के समीप धान के साथ प्रदर्शन करते हुए जाम […]

विज्ञापन
सहार : भाकपा माले के अनिश्चितकालिन घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के तहत तीन साल के बकाया मजदूरी, बटाइदारों के धान खरीद की समस्या सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आरा अरवल मुख्य मार्ग को सहार बस पड़ाव एवं सहार ब्लॉक के समीप धान के साथ प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गयी और वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों तरफ लग गयी.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि सहार प्रखंड की गरीब जनता सरकार की दोहरी नीतियों का शिकार हो रही है. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीब मजदूर अपना भरण-पोषण करने के लिए कार्य किये थे.
लेकिन सरकार एवं प्रशासन के दोहरी नीतियों के कारण अब तक उनके बकाये पैसे का भुगतान नहीं किया गया है, वहीं बटाइदार किसानों की सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति के ढुलमुल रवैये पर कहा कि सरकार किसानों को खेती से दूर करना चाहती है, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेती के लिए रोड मैप तो तैयार किया गया है, लेकिन किसानों को समय पर न तो पानी मिलती है न ही खाद की व्यवस्था हो पाती है. उन्होंने नहरों में पानी की समस्या पर कहा कि जब पानी की जरूरत है तो नहर खाली है और जब फसल पक जायेगी तो नहर में पानी छोड़ा जायेगा, जिससे किसान बराबर परेशान हो रहे हैं .
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल भी धान खरीद में किसानों को परेशान किया गया था, जो खेमस के बैनर तले गरीब किसानों की धान की ब्रिकी की गयी थी और इस बार भी किसानों की धान की खरीद की जायेगी. इसके साथ-साथ रमेश सिंह, रामदत राम, राम किशोर राय, कमलेश राय, हरेन्द्र सिंह, विजय भारती, शोभा मंडल, रूबी देवी ने भी सभा को संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन