चरपोखरी में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Published at :06 Feb 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
चरपोखरी में किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी

चरपोखरी : प्रखंड कार्यालय के समक्ष धान की बोरियों के साथ धरना दे रहे बटाइदार किसानों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा़ हजारों बोरी धान लेकर किसान धान खरीदने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना पर बैठे हुए है़ं किसानों के अनुसार अभी तक धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं […]

विज्ञापन
चरपोखरी : प्रखंड कार्यालय के समक्ष धान की बोरियों के साथ धरना दे रहे बटाइदार किसानों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा़ हजारों बोरी धान लेकर किसान धान खरीदने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना पर बैठे हुए है़ं किसानों के अनुसार अभी तक धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं की गयी है़ हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिला से अधिकारियों की एक टीम धरना दे रहे किसानों से वार्ता के लिए पहुंची थी़
जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जिन बटाइदार किसानों को धान बेचना है, वे अपना आवेदन पूरे विवरण के साथ कार्यालय में देंगे़ जांचोपरांत धान की खरीदारी की जायेगी़ हालांकि अधिकारियों के दिये गये आश्वासन के बाद भी किसान अपनी मांग पर डटे रहे और धरना जारी रहा़ किसानों ने बिना कागज के सभी बटाइदार किसानों के धान की खरीदारी करने, किसानों को बोनस दिये जाने सहित कई मांगों को लेकर धरना दे रहे है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन