टेंपोचालकों ने निकाला जुलूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना आरा़ : बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की भोजपुर शाखा ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला और नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया़ जुलूस शहर के नवादा, शिवगंज, गोपाली चौक, शीशमहल चौक होते पुरानी पुलिस लाइन के […]
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
आरा़ : बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपो चालक संघ की भोजपुर शाखा ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला और नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया़
जुलूस शहर के नवादा, शिवगंज, गोपाली चौक, शीशमहल चौक होते पुरानी पुलिस लाइन के रास्ते आरा नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया़ धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने निगम द्वारा ठेकेदारी प्रथा बंद करने, पुलिस जुल्म बंद करने, शहर में सभी मुख्य जगहों पर स्टैंड बनाने व उसकी साफ-सफाई कराने की मांग की़
वक्ताओं ने टेंपो चालकों की दुर्घटना में मृत्यु पर पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग भी की़ धरना के अंत में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन नगर आयुक्त व महापौर को दिया . इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गोपाल प्रसाद, सुदामा सिंह, हरेंद्र सिंह, धनंजय, अजय, मुन्ना, सुजीत ठाकुर, किरण प्रसाद, शत्रुघ्न यादव, अभिषेक, बैजनाथ, विनोद, सुनील तिवारी, रामजी आदि शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










