झारखंड पुलिस पर हो हत्या का मुकदमा : सरपंच संघ

आरा़ : बिहार राज्य सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राजेश ने पटना जिला अंतर्गत निरखपुर पाली पंचायत के सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी की गोली मार कर हत्या करने वाले झारखंड पुलिस के जवानों पर हत्या का मुकदमा करने एवं मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा की मांग की है़ इस संबंध […]
आरा़ : बिहार राज्य सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राजेश ने पटना जिला अंतर्गत निरखपुर पाली पंचायत के सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी की गोली मार कर हत्या करने वाले झारखंड पुलिस के जवानों पर हत्या का मुकदमा करने एवं मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा की मांग की है़ इस संबंध में डॉ राजेश ने राज्यपाल, मुख्य सचिव, डीजीपी आदि अधिकारियों को भेजे अपने फैक्स संदेश में कहा है कि सरपंच रामनाथ चंद्रवंशी को उनके वैधानिक कार्य के दौरान झारखंड पुलिस द्वारा उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी़
यहां तक सरपंच ने आवाज देकर कई अपना परिचय भी दिया, फिर भी न सिर्फ उन्हें गोली मारी गयी, बल्कि उन्हें लगभग एक घंटा तक उसी अवस्था में छोड दिया गया़ फलत: अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत् हो गयी़ उन्होंने आगे कहा है कि सरपंच द्वारा आईपीसी एवं सीआरपीसी के लगभग 50 धाराओं में न्याय प्रदान किया जाता है़ उनका यह वैधानिक दायित्व है कि अपने पंचायत में आये पुलिस पदाधिकारियों से उनके आने का मकसद जानें.
लेकिन झारखंड पुलिस की टीम ने मानवाधिकार का उल्लंघन करते हुये सरपंच की हत्या की है़ अत: अविलंब उन पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिये और उनके परिजनों का आर्थिक मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










