बाइक चुरा कर भागते युवक की हुई पिटाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

भागने के क्रम में बाइक के धक्के से वृद्ध जख्मी बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर में महथिन रोड से बाइक चुरा कर भागते एक युवक को पकड़ कर लोगों ने जम कर धुनाई कर दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया़ पकड़े गये युवक का नाम दीपक शर्मा बताया जाता है […]
विज्ञापन
भागने के क्रम में बाइक के धक्के से वृद्ध जख्मी
बिहिया : थाना क्षेत्र के बिहिया नगर में महथिन रोड से बाइक चुरा कर भागते एक युवक को पकड़ कर लोगों ने जम कर धुनाई कर दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया़ पकड़े गये युवक का नाम दीपक शर्मा बताया जाता है जो कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी दिनेश शर्मा का पुत्र है़ लोगों की पिटाई से घायल युवक का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया़ बिहिया थाना क्षेत्र के बेला मझौली गांव निवासी करण सिंह अपनी बाईक को बिहिया जज बाजार के छठ तालाब के समीप खड़ी कर कुछ दूर होकर अपने एक परिचित से बातचीत कर रहे थे,
इसी दौरान उक्त युवक उनकी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा़ बाइक चुरा कर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए वे दौड़ पड़े़ इस दौरान उक्त युवक ने बाईक से एक वृद्ध व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गया़ इस दौरान लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी जोरदार धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया़ बाइक के धक्के से घायल वृद्ध को बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










