आरा में जमादार को घूस लेते पकड़ा

आरा : पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने केस को खत्म करने के एवज में घूस लेते नवादा थाने के एक जमादार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के साथ ही टीम पूछताछ के लिए पटना लेकर चली गयी. टीम ने डॉक्टर से लिए गये पचास हजार रुपये को भी जमादार वीपी […]
आरा : पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने केस को खत्म करने के एवज में घूस लेते नवादा थाने के एक जमादार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के साथ ही टीम पूछताछ के लिए पटना लेकर चली गयी. टीम ने डॉक्टर से लिए गये पचास हजार रुपये को भी जमादार वीपी सुमन के घर से बरामद कर लिया है.जैसे ही इसकी सूचना पुलिस महकमे में मिली, हड़कंप मच गया. इस मामले में नवादा थानाध्यक्ष भी जांच के घेरे में आ गये हैं .
जानकारी के अनुसार दंत चिकित्सक रंजीत कुमार सिंह पर 28 दिसंबर को प्रदीप कुमार सिंह ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए नवादा थाने में मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने दंत चिकित्सक को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. इसी केस को खत्म करने के लिए जमादार वीपी सुमन ने थानाध्यक्ष विनय कुमार राय के कहने शेष पेज 13 पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










