भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

Published at :03 Feb 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

आरा : अवैध शराब के खिलाफ एसडीओ नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और उदवंतनगर थाना पुलिस ने संयुक्त् रूप से भगवतीपुर गांव में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया़ इस दौरान 4 दर्जन से ज्यादा अवैध शराब भटिठयों को ध्वस्त किया गया़ पुलिस को देखते ही […]

विज्ञापन

आरा : अवैध शराब के खिलाफ एसडीओ नवदीप शुक्ला के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और उदवंतनगर थाना पुलिस ने संयुक्त् रूप से भगवतीपुर गांव में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया़ इस दौरान 4 दर्जन से ज्यादा अवैध शराब भटिठयों को ध्वस्त किया गया़ पुलिस को देखते ही धंधे में संलिप्त कारोबारी भाग खडे हुये़ जिनकी गिरफतारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है़ इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि सूचना कई दिनों से मिल रही थी

कि भगवतीपुर गांव में नहर किनारे अवैध ढंग से भठठी संचालित कर शराब का निर्माण कराया जा रहा है़ जिसके बाद टीम गठित कर वहां पर छापेमारी की गयी़ जहां 5 हजार लिटर के आसपास शराब को नष्ट किया गया,वहीं शराब बनाने के कई उपकरणों को जब्त किया गया़ बता दें कि गत दिनों भगवतीपुर में उदवंतनगर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के भटिटयों को ध्वस्त किया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन