टेंपो पलटने से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

आरा-बड़हरा पथ पर आगजनी कर शव के साथ किया प्रदर्शन मुआवजे की कर रहे थे मांग आश्वासन के बाद हटा जाम आरा़ नगर : थाने के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से खचाखच भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो […]
विज्ञापन
आरा-बड़हरा पथ पर आगजनी कर शव के साथ किया प्रदर्शन
मुआवजे की कर रहे थे मांग
आश्वासन के बाद हटा जाम
आरा़ नगर : थाने के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से खचाखच भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित बलुआ गांव के ग्रामीण शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने के बलुआ गांव निवासी मनबोधन राय का पुत्र विनोद कुमार सोमवार की देर शाम टेंपो से अपने गांव से आरा जा रहा था. इसी ग्दौरान विश्वकर्मा मंदिर के समीप यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें विनोद कुमार समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही बलुआ गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और शव को गांव के समीप सड़क पर रख मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बाद में अधिकारियों के आश्वासन और परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपया देने के बाद जाम को हटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










