14 व 21 को मतदान केंद्रों पर लगाये जायेंगे विशेष शिविर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

पदाधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का कराएं प्रचार-प्रसार : डीएम आरा़ : जिले के सभी बूथों पर 14 तथा 21 फरवरी को विशेष शिविर लगाया जायेगा़ इस दौरान मतदाताओं से नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन करने संबंधी आपतियां प्राप्त की जायेंगी़ चार मार्च को मामलों का निष्पादन किया जायेगा और आठ मार्च को डाटाबेस अद्यतन […]
विज्ञापन
पदाधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का कराएं प्रचार-प्रसार : डीएम
आरा़ : जिले के सभी बूथों पर 14 तथा 21 फरवरी को विशेष शिविर लगाया जायेगा़ इस दौरान मतदाताओं से नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन करने संबंधी आपतियां प्राप्त की जायेंगी़ चार मार्च को मामलों का निष्पादन किया जायेगा और आठ मार्च को डाटाबेस अद्यतन किया जायेगा़ वहीं, 11 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा़ भारत निवार्चन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया,
जो 22 फरवरी तक चलेगा़ जिला निवार्चन कार्यालय ने मंगलवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया है़ जिला निवार्चन सह जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी तथा सहायक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक की़ बैठक में डीएम ने कहा कि सभी एसडीओ और बीडीओ मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनर्रीक्षण कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं़
उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं से इस अवधि में नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की है़
इस अवधि में मतदाता सूची मतदान केंद्रों, प्रखंड कार्यालयों एवं जिला कार्यालय में भी देख सकते हैं. साथ ही इन स्थानों पर प्रपत्र-6, 7, 8ए उपलब्ध होंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










