मिनी गन फैक्टरी का हुआ खुलासा

Published at :02 Feb 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी गन फैक्टरी का हुआ खुलासा

भोजपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है़ रविवार की देर रात बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया़ छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ-साथ धंधे में संलिप्त दीपक सिंह को पुलिस ने धर दबोचा़ मौके से 3 हथियार, 5 […]

विज्ञापन

भोजपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है़ रविवार की देर रात बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया़ छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ-साथ धंधे में संलिप्त दीपक सिंह को पुलिस ने धर दबोचा़ मौके से 3 हथियार, 5 कारतूस, 1 किलो गांजा व अवैध शराब की 23 बोतलें भी बरामद की गयी है़ं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी.

आरा : प्रशिक्षु एएसपी दयाशंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़हरा प्रखंड के नथमलपुर गांव में छापेमारी कर हथियार बनानेवाले एक मिनी गन फैक्टरी का पर्दाफाश किया़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़हरा के नथमलपुर गांव के दीपक सिंह के घर में हथियार बनाया जा रहा है. एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी़ इसके बाद वहां पर छापेमारी की गयी़ इ स दौरान श्रीभगवान सिंह के पुत्र दीपक सिंह को हथियार बनाते हुये मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
मुंगेर से है कनेक्शन : एसपी श्री झा ने बताया कि दीपक सिंह हथियार बनाने के साथ-साथ ग्राहकों से बेचने के लिये मुंगेर से तस्करी के जरीये हथियारों को मंगाता था़ इसके पहले आर्म्स एक्ट में ही मुंगेर जेल में बंद था़ जेल में बंद रहने के दौरान ही उसके संबंध हथियार बनाने वालों से भी हुयी़ छह माह पहले जमानत पर रिहा होकर आया था़ इसके बाद अपने घर में ही हथियार बनाने की मिनीगन फैक्टरी बैठा दी़
\" 20 हजार तक के हथियार :
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि 3 हजार से लेकर 20 हजार तक की कीमत का हथियार बनाता था और ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें देता था़ हथियार देने के लिये मुंगेर से भी रिवाल्वर अपने नेटवर्क के जरिये वह मंगाता था़
बरामद मोबाइल से खुलेंगे राज :
छापेमारी के दौरान दीपक के पास से दो मोबाइल बरामद हुआ है, जिसका सीडीआर निकालने में पुलिस जुटी हुयी है़ सीडीआर निकलने के बाद कई कारोबारियों के नाम सामने आयेंगे़ जिसके बाद उनकी गिरफतारी को लेकर पुलिस मुंगेर से लेकर कई और जिलों में छापेमारी करेगी़
ऐसे हुआ मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश : कई दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी कि नथमलपुर में हथियार बनाकर बेचा जा रहा है़ इसके लिये डीआईयू के साथ-साथ बडहरा थाना को भी लगाया गया था़ रविवार को जब सूचना पूरी तरह कंफर्म हो गया, तो एएसपी दयाशंकर के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी़ इसके लिये कई दिनों से डीआईयू की टीम रेकी कर रही थी़ टीम में डीआईयू के सौरभ कमार, बड़हरा थानाध्यक्ष जनमेजय राय, सिन्हा ओपी के धनंजय पांडेय शामिल थे़
गांजा की भी होती थी तस्करी :
मिनीगन फैक्टरी से हथियार ही नहीं, बल्कि गांजे की भी तस्करी की जाती थी़ जो ग्राहक हथियार लेना चाहते थे, उन्हें हथियार दिया जाता था़ वहीं गांजा भी बेचा जाता था़ पुलिस गिरफतार दीपक से पूछताछ कर धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन