डीएम ने कहा, सामाजिक सुरक्षा योजना का बनाएं डाटाबेस

Published at :02 Feb 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने कहा, सामाजिक सुरक्षा योजना का बनाएं डाटाबेस

सरकार प्रायोजित योजनाओं की अग्रिम राशि समायोजन कराने को मिला टास्क डीएम ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की़ बैठक में सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गयी़ बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर सभी बीडीओ को […]

विज्ञापन

सरकार प्रायोजित योजनाओं की अग्रिम राशि समायोजन कराने को मिला टास्क

डीएम ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक

आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की़ बैठक में सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की गयी़ बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर सभी बीडीओ को सामाजिक सुरक्षा योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया है़ वहीं सरकार प्रायोजित योजनाओं के अग्रमी राशि समायोजन करने को कहा है़ साथ ही आंगनबाडी केंद्रो, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है़

बैठक में सभी प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी, सभी इआरओ, सभी एइआरओ को निर्देश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारी, पंचायत जन प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित कर ले की पंचायत चुनाव के मतदान केंद्र में कोई परिवर्तन किया जाना है अथवा नही. डीएम ने कहा कि बीना कोई विशेष कारण के मतदान केंद्र में परिवर्तन का प्रस्ताव मान्य नहीं होगा़ सभी संबंधित पदाधिकारियों को मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है़

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र का प्रकाशन किया जा चुका है़वर्तमान मुखिया के अगर घर के नजदीक बुथ है और इस पर किसी की आपत्ति हो तो उसका निरीक्षण कर शीघ्र प्रतिवेदित करे़ वहीं बीडीओ वोटर लिस्ट केसभी पेज पर हस्ताक्षर कर उसका सत्यान करना सुनिश्चित करे़

15 फरवरी तक करें डाटा बेस तैयार :

बैठक में सामाजिक सुरक्षा का डाटा बेस तैयार करने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों का बैंक एकाउंट खोलने में तेज लाने के लिए शिविर लगाये़ डीएम ने आरा सदर में 5.70 प्रतिशत तथा जगदीशपुर, गडहनी में 42 प्रतिशत, उदवंतनगर में 18 प्रतिशत, पीरो में 11 प्रतिशत, बिहिया में 38 प्रतिशत, शाहपुर में 15 प्रतिशत, चरपोखरी में 27 प्रतिशत की उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 फरवरी तक शत प्रतिशत डाटा बेस तैयार करने वारना कार्रवाई की जायेगी़ बैठक में उपविकास आयुक्त इनायत खान, अनुमंडलाधिकारी नवदीप शुक्ला आदि थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन