धुंध ने धीमी की जनजीवन की रफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह 8.30 बजे तक दृश्यता की कमी, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां कई ट्रेनें देर से चलीं, स्टेशन पर यात्रियों को झेलनी पड़ीं खासी फजीहत आरा़ : सोमवार की सुबह गहरी धुंध ने जिले को आगोश में लिया. ऐसे में जनजीवन की रफ्तार बेहद धीमी हो गयी. रेलगाड़ियाें एवं वाहनों का कोहरे से चलना दुभर […]
विज्ञापन
सुबह 8.30 बजे तक दृश्यता की कमी, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां
कई ट्रेनें देर से चलीं, स्टेशन पर यात्रियों को झेलनी पड़ीं खासी फजीहत
आरा़ : सोमवार की सुबह गहरी धुंध ने जिले को आगोश में लिया. ऐसे में जनजीवन की रफ्तार बेहद धीमी हो गयी. रेलगाड़ियाें एवं वाहनों का कोहरे से चलना दुभर था. जहां सभी रेलगाड़ियां विलंब के साथ चलीं, वहीं आम दिनों में सडंकों पर फर्राटा भरनेवाले हर तरह की गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलते हुये देखी गयीं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बसों की हुई, जिन्हें समय पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
धुंध इतनी गहरी थी कि महज 10 मीटर की दूरी तक की कोई भी चीज दिखायी नहीं देती थी़ दृश्यता कम होने से सभी वाहन अपने हेड लाइट जलाकर चल रहे थे़ दिन में करीब 9 बजे के बाद ही धुंध छटी़ तब जाकर सडकों पर यातायात सामान्य हो सकी़ अमुमन पांच बजे सुबह में अनेक कोचिंग संस्थानों एवं विद्यालयों के बच्चों को पठन-पाठन कार्य के लिये जाना होता है, लेकिन उस वक्त इतनी धुंध थी कि घर से निकलने में भी भय-सा लग रहा था़ इसके कारण कई अभिवावकों को अपने छात्र-छात्राओं को बस स्टॉप तक ले जाते देखा गया़ जैसे-जैसे दिन उपर चढ़ा, तो माहौल साफ हुआ़
मौसम विभाग ने कहा, तीन दिन और रहेगी धुंध : मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि यह स्थिति अभी दो-तीन दिन और रहेगी़ धुंध आगे भी बना रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी़. ठंड का असर कम होगा.
विलंब से चलीं रेलगाडियां :
धुंध के कारण पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे, तूफान एक्सप्रेस 8 घ्ंटे, मगध एक्सप्रेस 3 घंटे समेत आधा दर्जन गाडियां विलंब से चलने की सूचना है़ इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










